Home गया NIA की छापामारी में मनोरमा देवी के घर से 4 करोड़ 3...

NIA की छापामारी में मनोरमा देवी के घर से 4 करोड़ 3 लाख रुपए बरामद

Bihar: गया, NIA की टीम के द्वारा जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर कल सुबह करीब 6:00 बजे से शुरू हुई छापामारी लगभग 20 घंटे तक चली। इस बिच NIA की टीम के द्वारा पुरे घर की तलाशी ली गई। वही तलाशी के बाद NIA के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर से 4 करोड़ 3 लाख रुपए बरामदगी की जानकारी दी गई,  इसके साथ ही विभिन्न बोर के 10 हथियार तथा कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल दस्तावेज बरामद होने की भी जानकारी दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS NewsNIA के द्वारा यह भी बताया गया कि बीते वर्ष 2023 के अगस्त माह में औरंगाबाद जिले से दो नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई थी। जिनसे मिले इनपुट के आधार पर उस समय 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी, तब से यह तहकीकात चल रही थी। इसी क्रम में मनोरमा देवी के गया में तीन ठिकानों पर छापामारी की गई। शहर के एपी कॉलोनी स्थित उनके आवाज से उक्त बरामदगी की गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। वहीं छापेमारी  समाप्त होने के बाद पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि अचानक सुबह 6:00 बजे मेरे घर पर NIA के टीम के अधिकारी आ पहुंचे और तलाशी लेने लगे। हमलोगों ने उनका पूरा सहयोग किया। आगे उन्होंने कहा कि जो रुपये छापामारी के दौरान जप्त किए गए हैं, वे बैंक से लोन लिए गए थे, उसका पूरा हिसाब किताब है, जिसका डिटेल हमारे चार्टर्ड अकाउंटेंट दे देंगे। वही हथियार के बारे में उन्होंने कहा कि ये हथियार हमारे गार्डों के हैं, उसके भी कागजात हमारे पास मौजूद हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी से इनकार किया और कहा कि NIA के टीम की जांच में हमलोगों ने पूरा सहयोग किया है।

 

Exit mobile version