Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जमालाबाद पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा टोले में 2 छात्रों के विवाद के बाद स्कुल में घुसकर महिला शिक्षकों की लाठी-डंडे से पिटाई कर देने का मामला सामने आया है।जिसके बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। वही दो महिला शिक्षकों को चोट पहुंची है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे तीसरी कक्षा में डेस्क पर बैठने को लेकर 2 छात्रों में मारपीट हो गई। जिसके बाद एक छात्रा रोते हुए घर चली गई। मारपीट की जानकारी होते ही छात्रा के परिजन लाठी डंडे के साथ स्कूल पहुंचे। स्कूल बंद होने के कारण वे चाहरदिवारी फांद कर स्कूल में घुस गए। इसके बाद शिक्षक अनिता कुमारी एवं स्नेहलता की डंडे से पिटाई कर दी। इस क्रम में महिलाएं भी स्कूल पहुंच गईं। महिलाओं ने भी छात्रा की पिटाई कर दी। साथ ही गाली गलौच भी की। घटना की जानकारी होने पर मुखिया पति विद्यालय में पहुंच कर मामले को शांत किया। इस घटना के बाद डरी सहमी शिक्षकों ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। इस मामले को पंचायत स्तर पर सुलझाने की बात कही जा रही है।
Views: 388