Home चैनपुर हाटा में केसरवानी वैश्य सभा की नई कमेटी घोषित, प्रदीप केसरी को...

हाटा में केसरवानी वैश्य सभा की नई कमेटी घोषित, प्रदीप केसरी को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

हाटा नगर पंचायत में केसरवानी वैश्य सभा की नई टीम गठित, प्रदीप केसरी बने अध्यक्ष

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में केसरवानी वैश्य सभा की नई नगर इकाई का गठन किया गया। रविवार (29 मार्च 2026) को आयोजित बैठक में समाज के लोगों की मौजूदगी में नई टीम का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामज्ञान केशरी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री आलोक केशरी (पप्पू केशरी) और सच्चिदानंद केशरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी की घोषणा की गई, जिसमें प्रदीप केसरी को नगर अध्यक्ष और राकेश केसरी को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। घोषणा के बाद उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नई टीम समाज के विकास, आपसी सहयोग और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।

साथ ही समाज को संगठित और मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रेम केसरी, पंकज केसरी, भूदेव केसरी, रिंकू केसरी और पिंटू केसरी सहित कई समाजसेवी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

Exit mobile version