Home चैनपुर चैनपुर के गांगोडीह में पुरानी रंजिश बनी मारपीट की वजह, मां-बेटा घायल,...

चैनपुर के गांगोडीह में पुरानी रंजिश बनी मारपीट की वजह, मां-बेटा घायल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कैमूर: पुराने विवाद में मां-बेटे की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला और उसके पुत्र के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला फूल कुमारी देवी (पति बेचू बिंद) ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर बताया कि 29 मार्च 2026 को वह अपने घर पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान गांव के ही कृत बिंद वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने हाथ में लिए लाठी से महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

शोर सुनकर महिला का पुत्र राजू कुमार मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा, लेकिन आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस घटना में मां और बेटा दोनों घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायल अवस्था में चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान ही महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। इस मामले में जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कृत बिंद (पिता स्वर्गीय केरा बिंद), निवासी गांगोडीह, को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version