Home चैनपुर हाटा-अवंखरा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बिजली पोल से भिड़ी तेज रफ्तार...

हाटा-अवंखरा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बिजली पोल से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप

हाटा-अवंखरा मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप बिजली पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा-अवंखरा मार्ग स्थित मुंडेश्वरी गेट के समीप शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में विद्युत पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं सामने से आ रहे ऑटो पर सवार यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब्जी के कैरेट लदी एक पिकअप हाटा की ओर से भभुआ की तरफ जा रही थी। वाहन काफी तेज गति में था। मुंडेश्वरी गेट के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तत्काल ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के समय सामने से एक ऑटो आ रहा था, जिसमें कई यात्री सवार थे। संयोग अच्छा रहा कि ऑटो चालक ने समय रहते वाहन को संभाल लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल चैनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पिकअप की टक्कर से एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। चालक फरार है और वाहन को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version