BIHAR: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा अंवखरा मार्ग में गुरुवार की सुबह चेनारी थाना क्षेत्र के तीन युवक जोकि मानव भारती विद्यालय चांद में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे और मदुरना मां चंडेश्वरी मंदिर जाने के द्वार के पास दुर्घटना में 3 लोग जख्मी हुए थे, जिसमें 2 छात्रों को गंभीर स्थिति में वाराणसी रेफर किया गया था, उसमें एक छात्र की मौत हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञात हो कि गुरुवार की सुबह 10 बजे के आसपास अंवखरा हाटा मार्ग के रास्ते चांद मानव भारती विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे चेनारी थाना क्षेत्र के ग्राम बनौनी के निवासी मोहम्मद आरिफ के 17 वर्षीय पुत्र तस्नीम आरिफ एवं मोहम्मद शकील अहमद के 16 वर्षीय पुत्र तलहा शकील सहित एक अन्य छात्र कुल 3 छात्रों के स्कूटी को एक चावल लदे ट्रक ने रौंद दिया था।
- मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार
- युवती पर चाकू से हमला, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पीछा करने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच
जिसमें 1 छात्र तो बाल-बाल बच गया मगर 2 छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिन्हें स्थानीय प्रशासन के द्वारा बेहतर इलाज के लिए तत्काल भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया गया था जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था, परिजनों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रामा सेंटर में तलहा शकील की मौत हो गई है। जबकि तस्नीम आरिफ का इलाज जारी है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के मुताबिक दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके पर से भाग निकला था जिसे जब्त करते हुए चैनपुर थाना लाया गया है, जांच पड़ताल की गई है जिसमें यह जानकारी मिली है कि उक्त ट्रक कुदरा का है, इस दुर्घटना में जिस छात्र की मौत हुई है उसके परिजन अंतिम संस्कार के कार्य में जुटे हुए हैं उनके द्वारा अभी चैनपुर थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन प्राप्त होने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
- कैमूर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन दिन बाद यूपी का युवक गिरफ्तार
- कैमूर: दशहरा का मेला देखने जा रहे परिवार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी की मौत; पति-पुत्र गंभीर

