Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा अंवखरा मार्ग में गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब स्कूटी पर सवार होकर चांद थाना क्षेत्र के मानव भारती विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों को चावल लदे ट्रक ने रौंद दिया दुर्घटना के बाद 2 छात्रों को गंभीर स्थिति में भभुआ सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है वहीं तीसरे छात्र को हल्की-फुल्की चोटें आने की बात बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल छात्रों की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के ग्राम बनौनी के निवासी मोहम्मद आरिफ के 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तस्नीम आरिफ एवं शकील अहमद के 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तलहा शकील के रूप में की गई है जबकि स्कूटी पर सवार एक अन्य युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
- गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
दुर्घटना से संबंधित घायल छात्रों के परिजनों को द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र सीबीएसई बोर्ड का एग्जाम देने चांद थाना क्षेत्र के मानव भारती विद्यालय में जा रहे थे, उस दौरान पीछे से चावल लदे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायलों को तत्काल इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया गया एवं इस घटना की सूचना फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई, सूचना पर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों के द्वारा तत्काल दोनों बच्चों को गंभीर रूप से जख्मी स्थिति में वाराणसी ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया गया है जहां इलाज जारी है।
- जमीन विवाद में आर्मी जवान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ट्रामा सेंटर में भर्ती; पुलिस ने दर्ज किया फर्द बयान
- घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मौत को लेकर उठे सवाल; पुलिस जांच में जुटी
वहीं इस घटना से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची दोनों घायल युवकों को पुलिस वाहन पर लाकर भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया जहां से तत्काल बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
घटना के विषय में स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि चावल लदे ट्रक ने स्कूटी सवार तीन छात्रों को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें 2 छात्रों के ऊपर ट्रक के पहिया चढ़ गया था जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी थे, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर से ट्रक को छोड़कर भागने में कामयाब हो गया घटनास्थल से ट्रक को जब्त करके चैनपुर थाने लाया गया है। जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुआ है कि उक्त ट्रक कुदरा के किसी मुखिया जनप्रतिनिधि का है। जिसके विषय में अन्य और जानकारियां ली जा रही है।
- NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 147 पशु बरामद; चालक गिरफ्तार
- रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही मां-बेटियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; दो बेटियां गंभीर

