Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज
एसडीपीओ के अनुसार, छात्राएं साइकिल से स्कूल जा रही थीं, तभी एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने उन पर ब्लेड से हमला कर दिया। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
सोशल मीडिया की खबरों को लेकर पुलिस ने जताई आपत्ति
घटना के बाद सोशल मीडिया और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए जाने पर पुलिस ने आपत्ति जताई है, एसडीपीओ ने कहा कि कुछ जगहों पर घटना को बढ़ा-चढ़ाकर या कथित रूप से तथ्यहीन तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे लोगों के बीच अनावश्यक भ्रम और भय की स्थिति बन सकती है। पुलिस प्रशासन ने ऐसे मामलों में बिना सत्यापन के जानकारी प्रसारित नहीं करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित करने वाले संबंधित मीडिया संस्थानों और व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाने की तैयारी की जा रही है, मामले में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को शिकायत भेजने की बात भी पुलिस की ओर से कही गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घटना से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसके आधिकारिक स्रोत से सत्यापन करें, फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करना और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाना है।



