Homeचैनपुरमदरा गांव में पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती समेत दो...

मदरा गांव में पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती समेत दो महिलाएं घायल; पांच लोगों पर प्राथमिकी

चैनपुर के मदरा गांव में मारपीट, युवती समेत दो घायल; पांच पर प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मदरा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक युवती और एक महिला के घायल होने की बात सामने आई है। मामले को लेकर घायल पक्ष की ओर से थाने में आवेदन देकर दो पुरुषों समेत तीन महिलाओं के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मदरा गांव निवासी निर्मला देवी, पत्नी विजय बिंद, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गांव के ही सबलू बिंद, बबलू बिंद और तीन महिलाएं पूर्व के विवाद को लेकर उनके घर पहुंचीं। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। इसका उनकी पुत्री अनिशा कुमारी ने विरोध किया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। आवेदन के अनुसार, पुत्री को बचाने के लिए जब निर्मला देवी की देवरानी मौके पर पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। शोर सुनकर निर्मला देवी घर से बाहर निकलीं तो उन्होंने अपनी देवरानी को बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद घायल पुत्री और देवरानी को इलाज के लिए ले जाया गया। उपचार कराने के बाद निर्मला देवी ने चैनपुर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments