Homeचैनपुरघरेलू विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, नामजद...

घरेलू विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर के गुनई गांव में मारपीट मामले का आरोपी चंदन बिंद गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के एक पुराने मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान गुनई गांव निवासी चंदन बिंद के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 27 अक्टूबर को गुनई गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना को लेकर गांव के ही पिंटू बिंद ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर चंदन बिंद और उसकी पत्नी मीरा देवी के विरुद्ध गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई के क्रम में पुलिस को चंदन बिंद के संबंध में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की आवश्यक मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments