Home चैनपुर लोदीपुर में शराब बिक्री का खुलासा, पुलिस ने 5.4 लीटर देसी शराब...

लोदीपुर में शराब बिक्री का खुलासा, पुलिस ने 5.4 लीटर देसी शराब के साथ युवक को दबोचा

लोदीपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार, 5.4 लीटर देसी शराब बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 27 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 5.4 लीटर बताई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, लोदीपुर गांव में शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान लोदीपुर निवासी नरेंद्र कुमार, पिता शिवनाथ राम के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। इस दौरान घर के दरवाजे के समीप रखे प्लास्टिक के झोले से ब्लू लाइम ब्रांड की 27 पीस देसी शराब बरामद की गई। प्रत्येक टेट्रा पैक में 200 एमएल शराब थी।

पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश से शराब लाकर उसकी बिक्री करता था। पुलिस ने शराब जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाया।
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 27 टेट्रा पैक शराब बरामद हुई है, जिसकी कुल मात्रा 5.4 लीटर है। आवश्यक कार्रवाई और मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Exit mobile version