Home रोहतास सासाराम में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: तीन लाख घूस लेते सीओ गिरफ्तार,...

सासाराम में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: तीन लाख घूस लेते सीओ गिरफ्तार, निगरानी टीम ने आवास पर मारा छापा

सासाराम के सीओ तीन लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम ने आवास से दबोचा

Bihar: रोहतास जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सासाराम के अंचलाधिकारी (सीओ) आकाश कुमार रौनियार को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उनके मोरसराय स्थित किराए के आवास पर की गई, जहां निगरानी टीम पहले से जाल बिछाकर बैठी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी देते हुए।
जानकारी देते हुए।

 

जानकारी के अनुसार, सासाराम अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने निगरानी थाना पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि सीओ द्वारा काम के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

शुक्रवार को जैसे ही रिश्वत की राशि का लेन-देन शुरू हुआ, निगरानी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीओ को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम उनके निजी सहायक सोनू कुमार के माध्यम से ली जा रही थी। टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पूर्व भी सासाराम अंचल कार्यालय का एक डाटा एंट्री ऑपरेटर एक लाख रुपये घूस लेते निगरानी विभाग के हाथों पकड़ा गया था। लगातार सामने आ रहे मामलों से अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Exit mobile version