BIHAR: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मदुरना में एक युवक के द्वारा ई-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर स्थानीय महिलाओं के खाते से रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर गांव में हड़कंप मच गया, एक के बाद एक लोगों के मोबाइल पर पैसा कटने के मैसेज आने लगे लोग तत्काल उक्त युवक को पकड़कर बंधक बना लिए और इसकी सूचना चैनपुर थाने को दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
इस मामले में स्थानीय ग्रामीण होरिला सिंह कुशवाहा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गुरुवार की दोपहर दुर्गावती थाना क्षेत्र के ग्राम दरौली के निवासी एक युवक जिसने अपने खुद का नाम रवि कुमार पिता शिवानंद प्रसाद बताया और कहा कि श्रम विभाग के माध्यम से ई-श्रम कार्ड बन रहा है जिसे इनके द्वारा निशुल्क बनाया जा रहा है, जिसके कई फायदे हैं, उक्त युवक के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को समझाया और बताया गया, जिस पर ग्रामीण मान गए ग्रामीणों ने यह सोचा कि श्रम विभाग के माध्यम से यह युवक गांव-गांव ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए युवक को भेजा गया है।
युवक के द्वारा गांव में स्थानीय महिला पुरुषों का आधार कार्ड मांगा गया और बायोमेट्रिक पर अंगूठे का निशान लेकर आई कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया, इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई लोग इस श्रम कार्ड बनवाने में जुट गए मगर कुछ ही समय बीतने के उपरांत वैसे ग्रामीण जिनका बैंक अकाउंट मोबाइल नंबर से लिंक था उनके मोबाइल पर पैसा कटने का मैसेज आना शुरू हो गया।
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR
शुरुआती दौर में तो ग्रामीण कुछ समझ नहीं पाए मगर जब एक के बाद एक कई लोगों के मोबाइल पर पैसा कटने के मैसेज आए तो ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और उक्त युवक से पूछताछ की जाने लगी जिस पर युवक ने साफ इंकार करते हुए कहा कि उसके द्वारा ई-श्रम कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है, उसे बैंक में से पैसा कटने से क्या मतलब।
- NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 147 पशु बरामद; चालक गिरफ्तार
- रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही मां-बेटियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; दो बेटियां गंभीर
जिसके बाद गांव के कुछ जानकार बच्चे उक्त युवक के लैपटॉप को जांच करने लगे जांच के दौरान युवक के लैपटॉप में 4 तरह की आईडी लोगों ने पाया बारी बारी से चेक करने पर एक आईडी से लोगों के खाते में से पैसे निकालने की डिटेल उपलब्ध थी, फिर क्या था ग्रामीणों ने उक्त युवक को पकड़कर बंधक बना लिया लैपटॉप, मोटरसाइकिल, मोबाइल आदि जब्त कर लिया।

तब तक इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मिली मौके पर निवर्तमान मुखिया प्रभु नारायण सिंह, वर्तमान मुखिया सुभाष सिंह, सरपंच गुद्दर पासवान सहित कई लोग पहुंचे युवक से पूछताछ किया जाने लगा तभी कुछ ग्रामीण आक्रोशित होकर युवक के साथ मारपीट पर उतारू हो गए जहां जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीणों को मारपीट करने से रोक लगाते हुए इसकी सूचना तत्काल चैनपुर थाने को दी गई, घटना की सूचना पर तत्काल देर रात मौके पर पहुंचे एएसआई अरुण सिंह के द्वारा युवक रवि कुमार को हिरासत में लेते हुए चैनपुर थाने ले जाया गया है।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
वही जब इससे जुड़ी जानकारी चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह से लिए तो उनके द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक के द्वारा श्रम कार्ड बनाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर उनके बैंक खाते से पैसे की निकासी कर ली गई है, जिस पर तत्काल गश्ती दल को मौके पर भेजकर उक्त युवक को चैनपुर थाने लाया गया है जहां पूछताछ की जा रही है कि अब तक उक्त युवक के द्वारा कितने लोगों के बैंक खाते से इस तरीके की धोखाधड़ी की गई है।
- AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार
- बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई

