Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ की तलहटी में स्थित ग्राम तेनौरा एवं मेढ़ में छापेमारी करते हुए पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को महुआ से निर्मित शराब एवं अर्धनिर्मित शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार शराब कारोबारियों के द्वारा महुआ से शराब निर्माण करके बिक्री का कार्य किया जाता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़ की तलहटी में बसे ग्राम तेनौरा में छापेमारी करके पारस राजभर पिता स्वर्गीय केदार राजभर को गिरफ्तार किया गया, तलाशी के दौरान घर में से 5 लीटर महुआ से निर्मित शराब बरामद किया गया।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
जहां से उक्त युवक को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाया गया, पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बताया गया कि ग्राम मेढ़ के निवासी राजेश बिंद पिता टेंगर बिंद के यहां से महुआ का शराब लाकर बिक्री का कार्य करता है, सूचना के आधार पर तत्काल राजेश बिंद के यहां छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान उसके यहां से 250 लीटर अर्धनिर्मित शराब को बरामद किया गया।
- गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा
- थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत
घर में तलाशी लेने के दौरान 5 लीटर महुआ से निर्मित शराब भी एक प्लास्टिक के गैलेन में पाया गया, मौके पर से सभी शराब को जब्त करते हुए राजेश बिंद को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाया गया, मामले में गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

