Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परासिया से लौट रहे मृत्यु भोज में सम्मिलित होकर भभुआ के कुछ लोगों के साथ महुला गांव के ही कुछ लोग जो ई रिक्शा पर सवार थे कार चालक के साथ साइड न देने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर देने का मामला सामने आया है, मामले को लेकर चैनपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिए गए आवेदन में भभुआ वार्ड संख्या 7 के निवासी स्वर्गीय राम जी सिंह के पुत्र राजेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि यह परसिया में मृत्यु भोज में शामिल होने जा रहे थे उस दौरान ग्राम महुला में ई-रिक्शा से दूसरी तरफ से रज्जन सिंह पिता भरत सिंह ग्राम महुला छावनी, थाना चैनपुर दोनों में साइड लेने को लेकर कहासुनी हुई थी।
- नवादा में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, बाजार जा रहे युवक पर चाकूबाजी से सनसनी
- बालू माफियाओं पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, 28 आरोपी गिरफ्तार
जिसके बाद यह भोज में शामिल होने के लिए चले गए जब वापस लौटे तो राज्जन सिंह एवं उनके पिता भरत सिंह साथ में दो अन्य व्यक्ति के द्वारा इनके कार को रोकते हुए गाली गलौज कर मारपीट किया जाने लगा, लोगों के द्वारा इनके वाहन के पीछे का शीशा एवं साइड मिरर भी तोड़ दिया गया जब इनके द्वारा कहा जाने लगा कि आखिर किस बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं तो लोगों के द्वारा कहा गया कि साइड क्यों नहीं दिए, मारपीट के दौरान इनका मोबाइल एवं इनका दो सोने का चैन छीन लिया गया, बातचीत के क्रम में दोनों के मुंह से काफी तेज शराब की महक आ रही थी, मामले को लेकर कारवाई की गुहार लगाई गई है।
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया प्राप्त आवेदन पर मामले की जांच करवाई जा रही है उस आधार पर कार्रवाई होगी।
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
- बिहार में फूहड़ गानों पर सरकार का सख्त रुख, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बोले- “अश्लीलता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई”

