Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 5 फरवरी को ग्राम ककरी कुंडी के निवासी एक महिला के द्वारा चैनपुर सीएचसी में प्रसव के उपरांत बच्चा चोरी कर लेने के आरोप लगाए गए थे, इस मामले में एक नया चौंकाने वाला मोड़ आ गया है, मेडिकल जांच में पता चला है कि महिला का प्रसव ही नहीं हुआ था तो बच्चा कहां से चोरी हो गया।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राज नरायण ने बताया ग्राम ककरीकुंडी के निवासी जीवन बिंद की पत्नी के द्वारा 5 फरवरी की तिथि को एक प्राइवेट एएनएम के माध्यम से चैनपुर सीएचसी में पहुंचकर प्रसव करवाने की बात कहते हुए सीएचसी से बच्चा चोरी होने की बात कही गई थी, जबकि जांच में सामने आया कि महिला के द्वारा सीएचसी चैनपुर में प्रसव करवाया ही नहीं गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- कैमूर में बर्थडे पार्टी का वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह, हथियार प्रदर्शन करने वाला युवक पुलिस के शिकंजे में
- रात के अंधेरे में शातिर की चाल, साइकिल से पहुंचा और बाइक लेकर हुआ फरार
बाद में इस मामले में जांच पड़ताल हुई सर्वप्रथम तो चैनपुर सीएचसी में ही मेडिकल जांच के दौरान यह पता चला कि महिला का प्रसव हुआ ही नहीं है, जिसके बाद मामले के बेहतर तरीके से पुष्टि के लिए भभुआ सदर अस्पताल में मेडिकल टीम गठित कर जांच पड़ताल की गई, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि महिला को बच्चा पैदा हुआ ही नहीं है तो बच्चा चोरी होने का सवाल ही नहीं उठता है, जो महिला गर्भधारण करने योग्य ही नहीं है उसे बच्चा कैसे होगा, भभुआ में जो मेडिकल टीम के द्वारा जांच किया गया, उसमें यह प्रमाणित हुआ है कि महिला के पास बच्चा पैदा करने का अंग (बच्चेदानी) ही नहीं है, यह सारी घटना किसी गहरी साजिश का हिस्सा प्रतीत हो रही है, जिसका उद्देश्य है, चैनपुर सीएचसी सेंटर को किसी भी तरह से बदनाम किया जाए।
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
- बिहार में फूहड़ गानों पर सरकार का सख्त रुख, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बोले- “अश्लीलता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई”
ज्ञात हो कि बीते 5 फरवरी को ककरी कुंडी के निवासी जीवन बिंद की पत्नी के द्वारा प्रसव करवाने की बात कहते हुए बच्चा चोरी होने का आरोप हाटा में संचालित प्राइवेट क्लीनिक की संचालिका पुष्पा देवी के ऊपर लगा गया था, इसमें कहा गया था कि सीएचसी से प्रसव के उपरांत बच्चा चोरी प्राइवेट ए एन एम के माध्यम से कर लिया गया है, इस झुठे मामले को इतना तूल दिया गया कि छह फरवरी को भभुआ चैनपुर मार्ग में ग्राम सारनपुर के पास लगभग 2 घंटे सड़क जाम कर हंगामा किया गया, जिसके 2 दिन के उपरांत चैनपुर थाना में पहुंचकर 6 से 7 घंटे तक लगातार सौ से अधिक लोगों के द्वारा हंगामा मचाया गया।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
जिसके कुछ दिन के बाद ही भभुआ में भाकपा माले के द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए कई तरह के आरोप लगाए गए, मगर जैसे ही मेडिकल टीम गठित होने के बाद जब महिला के प्रसव से संबंधित जांच रिपोर्ट सामने आई तो, वैसे तमाम लोग जो धरना प्रदर्शन में शामिल थे, और अपने आप को अगहर प्रमाणित करने में जुटे हुए थे, मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद लापता हो गए हैं, मगर इन सभी में जो सबसे महत्वपूर्ण सवाल है वह यह की जो महिला गर्भधारण करने योग्य ही नहीं है उसने बच्चे को जन्म कैसे दे दिया, इतनी बड़ी साजिश आखिर किस कारण से रची गई और इस साजिश को रचने का उद्देश्य क्या था, क्या महिला के पति को इस बात की जानकारी नहीं थी, यह एक गंभीर जांच का विषय है।
- अधौरा बनसती घाटी दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
- धरती माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अधौरा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, 11 घायल; तीन महिलाओं की हालत नाजुक

