Homeचैनपुरसलेमपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार; 21...

सलेमपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार; 21 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ व शराब और नकदी बरामद

कैमूर: चैनपुर में 4 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन जैसा पदार्थ और शराब बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सलेमपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 21 ग्राम हेरोइन जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ, 4.4 लीटर देसी शराब और 19,815 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चैनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सलेमपुर गांव निवासी हनुमान राय के घर पर कुछ लोग जुटे हुए हैं और वहां मादक पदार्थ एवं शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान घर के अंदर चार लोग एक साथ बैठे छोटे-छोटे कागज की पुड़िया तैयार करते मिले। पुलिस को देखते ही सभी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से चारों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनुमान राय, पिता स्वर्गीय रामनाथ राय, भूपेंद्र नारायण सिंह, पिता स्वर्गीय हरिवंश सिंह, नरेंद्र राय, पिता मुन्नी राय, तीनों निवासी सलेमपुर तथा अशोक कुमार सिंह, पिता राजवंश सिंह, निवासी मलिक सराय के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

छापेमारी में क्या-क्या हुआ बरामद?

तलाशी के दौरान पुलिस को कागज की पुड़िया में बंधा सफेद पाउडर मिला, जो प्रथम दृष्टया हेरोइन जैसा मादक पदार्थ प्रतीत हुआ। इसका कुल वजन 21 ग्राम बताया गया है। इसके अतिरिक्त 4.4 लीटर देसी शराब और 19,815 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से पुड़िया तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला तराजू, चम्मच, कैंची सहित अन्य सामान और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

दो अलग-अलग प्राथमिकी, चारों आरोपी जेल भेजे गए

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 21 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ, 4.4 लीटर देसी शराब, 19,815 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments