Homeकुदराश्राद्ध स्थल की वेदियों को तोड़ने से लोग हुए आक्रोशित, आरोपित गिरफ्तार

श्राद्ध स्थल की वेदियों को तोड़ने से लोग हुए आक्रोशित, आरोपित गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा नगर पंचायत में दुर्गावती नदी के घाट के समीप स्थित श्राद्ध स्थल की पक्की वेदियों को बुधवार की रात्रि असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़कर गायब कर दिया गया। इसकी जानकारी लोगो को सुबह हुई। जिसके बाद उन्होंने थाने पर पहुंचकर इसके खिलाफ लिखित आवेदन दिया और अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद स्थिति को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने स्थल का मुआयना किया और कार्रवाई में जुट गए। इस बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह और अंचलाधिकारी अंकिता सिंह ने बताया कि उनके द्वारा थानाध्यक्ष के साथ स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुदरा निवासी लक्ष्मण शाह के रूप में की गई है। अंचलाधिकारी के द्वारा बताया गया की  जिस जगह से श्राद्ध की वेदियों को हटाया गया है, उसकी नापी कराई गई। वह सरकार की जमीन है, इसलिए उनके द्वारा आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन को साथ लेकर लोकसभा चुनाव के बाद उक्त स्थल पर रास्ते व वेदियों का निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। वही घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि कुदरा बाजार के रामलीला मैदान के पास दुर्गावती नदी के नवचंडी घाट के समीप वर्षों पहले से लोग मृतकों के अंतिम संस्कार का क्रिया कर्म करते रहे हैं।

NS News

पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी

NS News

चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार

NS News

शौच के लिए घर से निकली 18 वर्षीय छात्रा की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

NS News

हाटा मारपीट कांड में पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी जयराम चौहान गिरफ्तार

NS News

तालाब की ओर गई 21 वर्षीय युवती अचानक लापता, पड़ोसी गांव के युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

तालाब में बच्चें को ढूंढते लोग

शेरपुर में तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

NS News

चोरी के ई-रिक्शा का सौदा करने जा रहे थे युवक, पुलिस जांच में खुला राज

NS News

15 वर्षीय किशोरी लापता, पिता ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

NS News

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, महिला से 3 की जगह 6 डिसमिल कराई रजिस्ट्री; स्टांप पेपर पर भी फर्जीवाड़े का दावा

NS News

सावन की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हांडी फोड़ व पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह

इस कार्य के दौरान पिंडदान के लिए वहां पर पक्की वेदियों का निर्माण किया गया था। गुरुवार की सुबह जब वहां लोग पहुंचे तो देखा कि जगह से सारी वेदियां गायब हैं। उन्होंने बताया कि उस जगह के समीप आरोपित के द्वारा विवाह मंडप के मकान का निर्माण कराया गया है। रात में जेसीबी मशीन से वेदियों को तोड़कर गायब कर दिया गया। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है, क्योंकि उक्त स्थल कुदरा नगर के लोगों के लिए धार्मिक व पारंपरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। वहां पर नगर के कई महत्वपूर्ण मंदिर आसपास हैं, वहां छठ पर्व होता है और मृतकों के अंतिम संस्कार के दौरान श्राद्ध भी होता है।

NS News

सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने सरपंच पर लगाया आरोप

NS News

अंधविश्वास की कीमत: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद बना शिकार

इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की मौत पर बवाल, प्राचार्य पर लापरवाही का आरोप; न्याय की मांग धरने पर छात्र

NS News

बोरे से बरामद सिर कटा लाश, जाँच में जुटी पुलिस

NS News

प्रतिबंधित मांस बरामदगी पर तनाव, पुलिस ने भीड़ काबू करने को चलाई गोलियां

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया

घरेलू विवाद को लेकर पत्नी की हत्या के बाद पति ने जहर खाकर दी जान

NS News

अमित शाह 8 अगस्त को माँ जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण का करेंगे शिलान्यास, नित्यानंद राय

NS News

आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त अभियंता के घर पहुंची आर्थिक अपराध इकाई की टीम

NS News

नव वर्ष के दिन सीतामढ़ी एवं नेपाल के बंधक बने 30 मजदूरों की हुई घर वापसी

NS News

बांग्लादेश में हिन्दुओ व अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध एकजुट हुआ सर्व सनातन समाज

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments