Homeसीतामढ़ीसीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने सरपंच...

सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने सरपंच पर लगाया आरोप

सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या,

Bihar: सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत स्थित सिरा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान सिरा गांव निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रेम संबंध को लेकर कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट में गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsबताया जा रहा है कि जब राजू कुमार की मां और बहन बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गईं। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बिशनपुर पंचायत के सरपंच राजीव पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर डुमरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments