Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौघढ़ बुच्चा गांव निवासी सुदर्शन बिंद के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्वजनों ने बताया कि सुनील कुमार दो दिन पहले आधार कार्ड लेकर घर से बाहर कमाने जाने की बात कहकर निकला था। इसी बीच अचानक हादसे की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, सुनील की शादी महज 14 दिन पहले ही हुई थी।
घर में नई शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। अस्पताल पहुंची उसकी पत्नी की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। डायल 112 में तैनात कर्मी रमेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाकर उसके परिवार को सूचना दी गई। वहीं अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि युवक करंट से गंभीर रूप से झुलस गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।



