Home मोहनिया शादी के 14 दिन बाद युवक पर टूटा कहर, बिजली की चपेट...

शादी के 14 दिन बाद युवक पर टूटा कहर, बिजली की चपेट में आने से हालत नाजुक

मोहनियां में करंट लगने से नवविवाहित युवक गंभीर, 14 दिन पहले हुई थी शादी

घायल युवक को ले जाते स्वजन

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां शहर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने नवविवाहित परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। भभुआ रोड स्थित केनरा बैंक के सामने विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क किनारे युवक को तड़पता देख एक महिला ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां ले जाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौघढ़ बुच्चा गांव निवासी सुदर्शन बिंद के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्वजनों ने बताया कि सुनील कुमार दो दिन पहले आधार कार्ड लेकर घर से बाहर कमाने जाने की बात कहकर निकला था। इसी बीच अचानक हादसे की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, सुनील की शादी महज 14 दिन पहले ही हुई थी।

घर में नई शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। अस्पताल पहुंची उसकी पत्नी की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। डायल 112 में तैनात कर्मी रमेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाकर उसके परिवार को सूचना दी गई। वहीं अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि युवक करंट से गंभीर रूप से झुलस गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Exit mobile version