Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके घर से सफेद रंग के झोले में रखी 65 पीस ब्लू लाइम देसी शराब तथा 8 पीएम अंग्रेजी शराब के आठ टेट्रा पैक बरामद किए गए। पुलिस ने शराब बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाया, जहां मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इसी क्रम में चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डीहभूजैना में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नीतीश कुमार, पिता नरसिंह राम, निवासी ग्राम डीहभूजैना के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां संबंधित व्यक्ति हंगामा करता मिला। पूछताछ के दौरान उसके मुंह से शराब की गंध आने पर उसे थाना लाकर जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



