Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी कैफ (19 वर्ष), मेराज (28 वर्ष) और गुलाम सरवर (23 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दुग्ध वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखा दूध सड़क पर फैल गया। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
घायलों ने बताया कि वे सासाराम से दूध लेकर गाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान मोहनियां में सर्विस रोड पर उतरते वक्त पीछे से आ रहे ट्रक ने वाहन में टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां भेजा गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित तिवारी ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल कैफ की स्थिति चिंताजनक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।



