Homeचांदशराब तस्करी पर रोकथाम को SI थे प्रतिनियुक्त SI खुद शराब पीकर...

शराब तस्करी पर रोकथाम को SI थे प्रतिनियुक्त SI खुद शराब पीकर थे मस्त, हुए निलंबित

Bihar: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत महदाइज चेक पोस्ट पर शराब की तस्करी के रोकथाम के लिए जिस पुलिस पदाधिकारी को पोस्ट का प्रभारी बनाकर रखा गया, वह खुद शराब पीकर मौज मस्ती कर रहे थे, कैमूर एसपी को मिली सूचना और जब उनके द्वारा जांच करवाई गई तो मामला पाया गया सत्य नौकरी से हुए निलंबित, प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के द्वारा दी गई जानकारी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक चांद थाना अंतर्गत महदाइज चेक पोस्ट पर शराब तस्करी की रोकथाम के लिए एसआई अशोक कुमार राय को प्रभारी बनाकर रखा गया था वह खुद उत्तर प्रदेश के इलिया थाना क्षेत्र जिला चंदौली में जाकर शराब की पार्टी कर रहे थे, जिसकी सूचना कैमूर एसपी को मिल गई इसके बाद तत्काल मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया।

जिसमें चांद कैंप चैनपुर के इंस्पेक्टर रामानंद मंडल एवं चांद थानाध्यक्ष सचिन कुमार को शामिल किया गया जिनके द्वारा जब महदाइज चेक पोस्ट पर जाकर जांच किया गया तो जांच के क्रम में एसआई अशोक कुमार राय के मुंह से शराब की महक रही थी, जब ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उनकी जांच की गई जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद चांद सीएचसी लाकर दोबारा फिर से जांच कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई, इसके बाद टीम के द्वारा तत्काल एसआई अशोक कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया, मामले में कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के द्वारा कार्रवाई करते हुए एसआई अशोक कुमार राय को निलंबित कर दिया गया है।

NS News

कैमूर में सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: ‘भारत सोने की चिड़िया नहीं, शेर बनकर दहाड़ेगा

NS News

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; दोनों ओर से FIR

NS News

छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई

NS News

भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर तड़के गोलियां चलने से मचा हड़कंप, स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़

NS News

अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं

NS News

ट्रक खरीदने के लिए दिए 4 लाख रुपये, न गाड़ी मिली और न रकम; प्राथमिकी दर्ज

NS News

खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

NS News

बाइक की चाबी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत, होटल के दो कर्मचारियों पर हत्या का आरोप

NS News

हाटा में बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, दो उपभोक्ताओं पर 1.28 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

NS News

देसी कट्टा लहराते फोटो वायरल, चैनपुर पुलिस की छापेमारी में दो गिरफ्तार, अमांव से बरामद हुआ कट्टा; एक नाबालिग भी निरुद्ध

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments