Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद बाइक, मोबाइल और पैसे लूटने का प्रयास किया जब युवक के द्वारा इसका विरोध किया गया तो अपराधियों ने गोली मार दी, गोली कनपटी को छूती हुई निकल गई, इस दौरान अपराधी युवाओं को गंभीर अवस्था में वही छोड़कर फरार हो गए, संयोगवश अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन नहीं लूटा था, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
- एनएच-19 पर हार्वेस्टर से भिड़ा गिट्टी लदा हाइवा, केबिन में फंसा चालक; रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर
- कुदरा रेलवे स्टेशन के पास गांजे की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क


घटना की सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे और घायल अवस्था में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार ने बताया की घायल युवक को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया है, घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कैमूर में मंदिरों को निशाना बना रहा चोरों का गिरोह, हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट, घंटा और नकदी चोरी
- चांद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मिर्जापुर का रहने वाला था युवक
वही इस संबंध में सदर डीएसपी गोरख राम ने बताया है की अभी तक जख्मी की गंभीर हालत को देखते हुए उसका फर्द बयान भी नहीं लिया जा सका है, बयान मिल जाने से पुलिस को कार्य की दिशा तय करना आसान हो जाएगा, वही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस का प्रयास जारी है।
- डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत
- मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

