Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद बाइक, मोबाइल और पैसे लूटने का प्रयास किया जब युवक के द्वारा इसका विरोध किया गया तो अपराधियों ने गोली मार दी, गोली कनपटी को छूती हुई निकल गई, इस दौरान अपराधी युवाओं को गंभीर अवस्था में वही छोड़कर फरार हो गए, संयोगवश अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन नहीं लूटा था, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
- रोहतास से कसेर गांव जा रहे थे दोनों युवक, अनियंत्रित बाइक पलटने से हुआ हादसा; कुदरा सीएचसी में चल रहा इलाज
- दुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही मासूम की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम


घटना की सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे और घायल अवस्था में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार ने बताया की घायल युवक को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया है, घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कैमूर में मजदूरी कटौती पर भड़के मनरेगा श्रमिक, कार्यालय का घेराव कर मांगा पूरा भुगतान
- पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
वही इस संबंध में सदर डीएसपी गोरख राम ने बताया है की अभी तक जख्मी की गंभीर हालत को देखते हुए उसका फर्द बयान भी नहीं लिया जा सका है, बयान मिल जाने से पुलिस को कार्य की दिशा तय करना आसान हो जाएगा, वही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस का प्रयास जारी है।
- दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; दोनों ओर से FIR
- छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई

