Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सम्राट चौधरी की भाभी अमृता चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि पूरा परिवार इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास को नई दिशा देंगे और जनता का भरोसा कायम रखेंगे। चचेरे बड़े भाई देवनंदन चौधरी ने इसे वर्षों का सपना पूरा होने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि अब घर-परिवार में जश्न का माहौल है और यह पल उनके लिए अविस्मरणीय है।
भतीजी अंजनी कुमारी ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया, वहीं ग्रामीण मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि यह पूरे तारापुर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। लोगों को उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार में विकास की नई कहानी लिखेंगे। घोषणा के बाद पूरे लखनपुर और आसपास के इलाकों में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा। हर घर में मिठाइयाँ बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर इस खास पल को यादगार बना दिया। एक गांव, एक सपना और एक ऐतिहासिक पल— लखनपुर ने अपने बेटे के सीएम बनने पर पूरे दिल से जश्न मनाया।