Home चैनपुर फायरिंग, आगजनी और चाकूबाजी के आरोप में पांच गिरफ्तार

फायरिंग, आगजनी और चाकूबाजी के आरोप में पांच गिरफ्तार

चैनपुर मदुरना फायरिंग और आगजनी केस: 5 आरोपी गिरफ्तार | कैमूर पुलिस कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव में रविवार की रात हुई हिंसक वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एक पक्ष के फर्द बयान के आधार पर की गई, जिसमें घर में घुसकर गोलीबारी, आगजनी और चाकूबाजी का गंभीर आरोप लगाया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

क्या है पूरा मामला

रविवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच आठ लोगों के एक समूह पर आरोप है कि वे मदुरना गांव में एक घर में घुस गए और वहां फायरिंग, तोड़फोड़, आगजनी और चाकू से हमला किया। इस हमले में शरीफ सिंह को गोली लगने से वह घायल हो गए, जबकि किरण कुमारी चाकू लगने से जख्मी हुईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही एहतियातन इलाके में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई।

पुलिस की कार्रवाई

मामले में घायल शरीफ सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में:- शिव प्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह, राजवंश सिंह, राजन कुमार, भोलू सिंह सभी आरोपी मदुरना गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के राजेश कुमार सिंह ने इस पूरी घटना को साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि पहले हुई एक हत्या के मामले में कोर्ट में चल रहे केस से बचने और समझौते का दबाव बनाने के लिए यह घटना रची गई है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस की सतर्कता से हालात फिलहाल नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version