Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे संबंधित जानकारी लेने पर मोहनिया थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की कैमूर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर शराब कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए समेकित चेकपोस्ट पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है, गुरुवार को मोहनिया पुलिस के साथ एंटी लिकर टास्क फोर्स के राजीव कुमार यादव व मद्य निषेध विभाग के देवब्रत कुमार के नेतृत्व में जांच चौकी पर यूपी से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान यूपी की तरफ से आ रहे एक ट्रक RJ14 GF 3225 को रोका गया।
- रोहतास से कसेर गांव जा रहे थे दोनों युवक, अनियंत्रित बाइक पलटने से हुआ हादसा; कुदरा सीएचसी में चल रहा इलाज
- दुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही मासूम की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम


- कैमूर में मजदूरी कटौती पर भड़के मनरेगा श्रमिक, कार्यालय का घेराव कर मांगा पूरा भुगतान
- पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
जिसपर लकड़ी लदा था।संदेह के आधार पर जब ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें 471 पेटियों में 12450 बोतल व्हिस्की शराब छिपाकर रखी गयी थी, जिसकी कुल मात्रा 4185 लीटर थी, 195 पेटियों में 750 एमएल की 2340 बोतल,127 पेटियों में 375 एमएल की 3048 बोतल तथा 149 पेटियों में 715 बोतल व्हिस्की शराब रखी गयी थी।
- दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; दोनों ओर से FIR
- छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई
गिरफ्तार ट्रक चालक नाम इस्तेखार पिता इरशाद है जो गली नंबर दो, रसीद उद्यान, थाना कुतुबसेर जिला सहारनपुर यूपी का निवासी है, चालक ने पूछताछ में बताया की वह हरियाणा से शराब लेकर दरभंगा बिहार जा रहा था, गिरफ्तार चालक के विरुद्ध मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

