Home रामगढ़ रामगढ़ में चोरों ने दिया भीषण चोरी को अंजाम, नगदी समेत 5...

रामगढ़ में चोरों ने दिया भीषण चोरी को अंजाम, नगदी समेत 5 लाख के जेवरात उड़ा ले गए चोर

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शियरूआं गांव में बुधवार की रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया, चोरों ने 20,000 नकदी समेत पांच लाख के जेवर, आभूषण समेत कीमती कपड़ों की चोरी की है, घटना गांव के संभ्रांत किसान रामशंकर सिंह के घर पर हुई है जब परिवार के सभी लोग सोए हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

जानकारी के अनुसार किसान रामशंकर सिंह के घर दर्जनभर चोर मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे लोहे की चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे, इसके बाद चोरों ने सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया फिर आराम से उन घरों की तलाशी ली जिनमें समान रखे गए थे, गृह स्वामी अजय सिंह ने बताया कि 2 कमरों में रखे गए 14 अटैची चोर ले गए जिनमें कीमती कपड़े और जेवर रखे हुए थे, बगल के बलुआ बधार में चोरों ने चार अटैची तोड़कर छोड़ दिया और बाकी के अटैची लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी तब हुई जब हार्वेस्टर से गेहूं काटकर उसके कर्मी दरवाजे पर लौटे तभी दो चोर हाथ में बक्सा लेकर घर में से निकल रहे थे, दोनों बक्सा फेक अंधेरे का लाभ उठा भागने में सफल रहे, जिसके बाद कमरों का दरवाजा खोला गया और सभी सदस्य बाहर निकले तब चोरी की घटना की जानकारी हुई, वही इस संबंध में गृह स्वामी विक्की सिंह ने थाने में आवेदन देते हुए चोरी से संबंधित की प्राथमिकी दर्ज कराई है, थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकत में जुट गई है।

Exit mobile version