Home रामगढ़ रामगढ़ के देवहलियां में श्रमिकों के निबंधन तथा कल्याण के लिए विशेष...

रामगढ़ के देवहलियां में श्रमिकों के निबंधन तथा कल्याण के लिए विशेष कैंप का हुआ आयोजन

Bihar: रामगढ़ के देवहलियां में शनिवार को मनरेगा श्रमिकों के निबंधन तथा कल्याण से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। देवहलियां में आयोजित कैंप में 5000 से अधिक श्रमिकों की उपस्थिति रही। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था। जिसमें प्रमुख रूप से बिहार भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाएं, बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011 तथा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News बताया गया की बिहार भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से निबंधन करा लेने पर वे बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत स्वाभाविक मृत्यु लाभ, दुर्घटना मृत्यु लाभ, कन्या विवाह अनुदान, भवन मरम्मती अनुदान, पारिवारिक पेंशन, विकलांगता पेंशन समेत कई तरह की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें बोर्ड द्वारा निबंधन कराना जरूरी है। बताया गया कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं एक फोटो देकर निबंधन कराया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के अन्य मजदूर परिवार में किसी मजदूर सदस्य की मृत्यु होने पर बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत दुर्घटना मृत्यु होने पर 2 लाख एवं साधारण मृत्यु की स्थिति में 50 हजार की अनुदान राशि ले सकते हैं।

वही बिहार के ऐसे मजदूर जो बिहार राज्य से बाहर रहकर कार्य कर रहे हैं, उनकी यदि दुर्घटना में मृत्यु होती है या फिर वह कार्य के दौरान विकलांग हो जाते हैं तो इस स्थिति में उन्हें मृत्यु अनुदान हेतु 2 लाख एवं विकलांगता प्रावधान के रूप में 1 लाख से लेकर 50 हजार तक देने का प्रावधान है। श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विभाग श्रमिक भाई-बहनों के कल्याण हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध और उनकी हितलाभ हेतु तत्पर है। कार्यक्रम के दौरान 3000 से ज्यादा श्रमिकों के आवेदन लिए गए जिसमें से करीब 2000 तक श्रमिकों का निबंधन ऑन द स्पॉट कर दिया गया।

कैम्प में मोहनियां विधायक संगीता कुमारी, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, चंद्रप्रकाश आर्य, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह, पूर्व मुखिया राजन हर्षवर्धन, मुखिया प्रतिनिधि बाबूलाल यादव, पैक्स अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन के लिए श्रम संसाधन मंत्री ने श्रम अधीक्षक चंदन कुमार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा की सराहना की। कैम्प में सहायक श्रमायुक्त रिपुसूदन मिश्रा, जिला नियोजन पदाधिकारी सोनू कुमार जायसवाल, दुर्गावती के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अजितेश कुमार तिवारी, नुआंव के राजीव रंजन निखार, रामगढ़ के जय गोपाल नाथ सरकार, भगवानपुर के संतोष कुमार सिंह, चांद के रामराज सोनी, अधौरा के धीरज कुमार दूबे तथा मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक सहित कई उपस्थित रहे।

 

 

Exit mobile version