Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलिक सराय के निवासी एक युवक के साथ कुछ लोगों के द्वारा दादागिरी जमाते हुए मारपीट कर पैसे और मोबाइल छीन लेने का मामला सामने आया है, घायल युवक के द्वारा चैनपुर थाने में पहुंचकर आरोपितों के विरुद्ध शिकायत की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इससे जुड़ी जानकारी देते हुए ग्राम मलिक सराय के निवासी बिट्टू कुमार पिता अजय सिंह के द्वारा बताया गया, खाद एवं अन्य सामान खरीदने के लिए यह अपने घर से चैनपुर बाजार गए थे, खरीदारी के दौरान जब यह सब्जी खरीद रहे थे, तभी बड़ी तकिया के निवासी साहेब खान उर्फ पठान पिता आलमगीर खान एवं दानिश खान पिता स्वर्गीय इदरीश खान के द्वारा मौके पर पहुंचकर गाली गलौज किया जाने लगा, उनके साथ दो अन्य और व्यक्ति थे जिन्हें यह नहीं पहचान सके।
चारों मिलकर अलप्पड थप्पड़ करते हुए मारपीट करने लगे, मारपीट के दौरान साहेब खान के द्वारा उनके जेब से कुल 48 सौ रुपए निकाल लिया गया, मारपीट के क्रम में जब यह सड़क पर गिरे उस दौरान सैमसंग कंपनी का छोटा मोबाइल जिसका मोबाइल नंबर 97 98 55 75 97 था उसे दानिश खान के द्वारा ले लिया गया और गाली देते हुए कहा गया कि अगर थाने में गए तो जान से मार देंगे इसके बाद यह थाने पहुंचकर शिकायत किए हैं।
इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा बताया गया मलिक सराय के एक युवक के द्वारा मारपीट कर मोबाइल व पैसे छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है, मामले में जांच की जा रही है उस आधार पर कार्रवाई होगी।
जांच में बड़ा खुलासा: सिपाही निकला तस्कर, स्मैक और हथियार के साथ 7 गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिपाही समेत कई युवक शामिल
गिरफ्तार आरोपियों में 2022 बैच का सिपाही सोनू कुमार भी शामिल है, जो औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अग्निशमन विभाग में तैनात है। वह अरवल जिले के बंशी प्रखंड के सोनभद्र गांव का निवासी बताया गया है।
इसके अलावा उसके साथ गांव के ही करण कुमार, देशराज कुमार, रोशन कुमार और एक अन्य सिपाही विजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई
एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जनकपुर इलाके में स्मैक और हथियार की खरीद-बिक्री के लिए कुछ लोग जमा हुए हैं। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर रोशन कुमार के घर पर छापेमारी की, जहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, साथ ही हथियारों की सप्लाई चेन को भी खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस आगे की कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
