Homeमोहनियामोहनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास गिरफ्तार, गला दबाकर...

मोहनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास गिरफ्तार, गला दबाकर हत्या का आरोप

मोहनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास गिरफ्तार

Bihar: कैमूर, मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित रसूलपुर करमहरी में मंगलवार देर रात 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर उसके पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  मृतका की पहचान रसूलपुर करमहरी निवासी दीपक कुमार की पत्नी पिंकी देवी (26 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
NS News

इस मामले में कोचस थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी मृतका की मां सुंदरी देवी ने मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पिंकी के पति दीपक कुमार और सास शिवकुमारी देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पिंकी के पति दीपक कुमार का किसी दूसरी महिला से संबंध था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। परिजनों का दावा है कि विवाद के दौरान पिंकी के साथ मारपीट भी की जाती थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते पति और सास ने मिलकर पिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि, हत्या के आरोप की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। मामले की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

स्वजनों के मुताबिक पिंकी 7 अगस्त को अपने मायके से ससुराल गई थी। मंगलवार रात पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके भाई को पिंकी की मौत की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मायके के लोग रसूलपुर करमहरी पहुंचे, जहां विवाहिता की मौत हो चुकी थी। मोहनिया के प्रभारी थानाध्यक्ष रामस्वरूप कुमार ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में उसकी मां द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के आधार पर पति दीपक कुमार और सास शिवकुमारी देवी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments