Homeचैनपुरगाजीपुर में बिना कनेक्शन चल रही थी आटा चक्की, बिजली विभाग की...

गाजीपुर में बिना कनेक्शन चल रही थी आटा चक्की, बिजली विभाग की छापेमारी में खुला मामला; 2.79 लाख का जुर्माना

चैनपुर में बिना कनेक्शन चल रही थी आटा चक्की, 2.79 लाख का जुर्माना

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की जांच में एक आटा चक्की का संचालन बिना वैध विद्युत कनेक्शन के किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद विभाग ने संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 2 लाख 79 हजार 486 रुपये का जुर्माना लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सहायक विद्युत अभियंता संतन कुमार कौशल के अनुसार, विद्युत विभाग को सूचना मिली थी कि गाजीपुर गांव निवासी स्वर्गीय नथुनी बिंद के पुत्र रमेश कुमार बिना वैध बिजली कनेक्शन के आटा चक्की का संचालन कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए विभाग की ओर से एक छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने रमेश कुमार के औद्योगिक परिसर में पहुंचकर विद्युत कनेक्शन और बिजली के उपयोग की जांच की। जांच के दौरान आटा चक्की को बिना वैध विद्युत कनेक्शन  विद्युत विभाग के मुताबिक, अवैध रूप से बिजली का उपयोग किए जाने के कारण साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 2,79,486 रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान लगाया गया है। विभाग ने इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

मामले में सहायक विद्युत अभियंता संतन कुमार कौशल की ओर से चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम अवैध कनेक्शन और बिजली के अनधिकृत उपयोग की सूचना मिलने पर छापेमारी कर कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का इस्तेमाल करने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments