Bihar: बेगूसराय जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा गुरुवार की रात्रि दूर्गा पूजा से मेला देख घर लौट रही एक 13 वर्षीया किशोरी के साथ दरिंदो के द्वारा दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई एवं शव को पास के पोखर में फेंक दिया गया। मृतक किशोरी चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। जिसके पिता एक दिव्यांग है, जो ई-रिक्शा चला परिवार का भरण पोषण करते है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसका शव शुक्रवार को पोखर में देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। किन्तु पुलिस के देर से पहुंचने के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ गया और पुलिस को पोखर से शव निकालने नहीं दिया गया। आक्रोशित लोगो के द्वारा प्रदर्शन करते हुए पुलिस कप्तान को घटना स्थल पर बुलाने की मांग किया जाने लगा।
जिसके बाद एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे एवं लोगों के आक्रोश पर अंकुश लगाने की नाकाम कोशिश में जुट गए। लेकिन ग्रामीणों की भीड़ ने फारेन्सिक टीम एवं डाग स्क्वायड की बुलाने की मांग करते हुए शव को पोखर से निकालने नहीं दिया। फिलहाल एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं।
Views: 252