Bihar: बेगूसराय जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा महाराष्ट्र पुलिस ने बेगूसराय पुलिस के सहयोग से बुधवार को वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजकुमार शर्मा के रूप में की गई है, जो पर्रा गांव निवासी शिव कुमार शर्मा का पुत्र बताया जा रहा है। जिस पर पुणे में रह रही एक युवती को अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की इस पूरे घटना में मुख्य कड़ी युवती का राजस्थान का दोस्त भवानी सिंह राजपूत है। दरसल भवानी सिंह राजपूत ने युवती का वीडियो कॉलिंग के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद यह वीडियो राजकुमार तक पहुंचा। जिसके बाद राजकुमार ने यह वीडियो युवती के पिता, चाचा-चाची व रिश्तेदारों को भेजकर उन्हें धमकाना शुरू किया और पैसों की मांग की। पीड़िता के पिता पुणे में किराना दुकान चलाते हैं। इसी दुकान पर भवानी सिंह काम करता था और वहीं से दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी।
जिसके बाद पीड़ित युवती के द्वारा पुणे पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। इसके बाद मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने वीरपुर थाना पुलिस की मदद से छापेमारी कर राजकुमार को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई। आरोपी राजकुमार भी पूणे में पहले युवती के घर के आसपास रहता था। वीरपुर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर आरोपित को दबोचा है।
Views: 157