Home सारण झारखंड के पलामू से चोरी हुई हथिनी सारण से बरामद

झारखंड के पलामू से चोरी हुई हथिनी सारण से बरामद

तीन पार्टनरो ने मिलकर 27 लाख में हथिनी को बेच दिया.

Bihar: सारण जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा झारखंड पुलिस और वन विभाग ने सारण पुलिस के सहयोग से झारखंड के पलामू से चोरी हुई हथिनी का खुलासा करते हुए उसे बरामद कर लिया है। दरसल झारखंड के पलामू जिलांतर्गत सदर थाना क्षेत्र के चुकरु गांव से बीते सितंबर महीने में जयामति नामक एक हथिनी की चोरी कर ली गई थी। जिसे सारण पुलिस के सहयोग से अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर कल्याण पंचायत स्थित पहाड़ पुर गांव से बरामद किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया की पहाड़ पुर गांव निवासी गोरख सिंह उर्फ अभिमन्यु के घर से हथिनी बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान बताया गया कि चारो अभियुक्त आपस में पार्टनर है। शुरुआती दौर में 40 लाख रुपए में सौदा हुआ था। हालांकि बाद में तीन पार्टनरो ने मिलकर 27 लाख में गोरख सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह से हथिनी को बेच दिया। फिलहाल हथिनी अभिमन्यु सिंह को ही जिम्मेनामा पर दे दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही मढ़ौरा एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि उतर प्रदेश के मिर्जापुर जिलांतर्गत विन्ध्यांचल निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला ने 12 सितंबर 2025 को मोदिनी नगर सदर थाना में आवेदन देते हुए उत्तर प्रदेश मिर्जापुर जिला कछुआ थाना क्षेत्र के तिलनग्गंज गांव निवासी मुन्ना पाण्डेय उत्तर प्रदेश चुनार जनपद मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मेडिया गांव निवासी मन्ना पाठक एवं जिगना जनपद जिला मिर्जापुर बघेरा कला गांव निवासी तारकेश्वर नाथ तिवारी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पलामू पुलिस ने जांच शुरू करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर कांड में चोरी गई हथिनी सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ पुर गांव निवासी गोरख सिंह उर्फ अभिमन्यु के घर से बरामद किया है।

उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला ने अपने तीन साझेदारों के साथ 40 लाख रुपये में हथिनी खरीदी थी। 11 अगस्त को शुक्ला हथिनी और उसके महावत से मिलने पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ इलाके पहुंचे, जहां 13 अगस्त को लौटने के बाद उन्हें पता चला कि हथिनी और महावत दोनों लापता हैं। लगातार खोजबीन करने के बावजूद असफल होने के बाद शुक्ला ने 12 सितंबर को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस को हथिनी में लगे ट्रैकिंग डिवाइस से उसकी लोकेशन का पता लगाने में सफलता मिली है। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम को 29 सितंबर को गुप्त सूचना मिली कि हथिनी बिहार के सारण जिले में हैं। जिसके बाद  स्थानीय थाना और वन विभाग की मदद से छापेमारी कर हथिनी को सुरक्षित बरामद किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी हैं।

 

Exit mobile version