Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार अन्य दिनों की तरह ये सभी लोग रात में अपने-अपने घर पर आए, इसके बाद तबीयत बिगडऩे लगी आनन- फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुमित व अशोक की मौत सोमवार की रात में हो गई, इसके बाद दोनों के शव का आनन-फानन में स्वजनों द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया, इसके बाद मंगलवार की सुबह पुलिस तक मामले की जानकारी पहुंची, तब पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू की।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
वही मंगलवार को इलाज के दौरान दिलीप, रामबाबू व सहजाद की भी मौत हो गई, इसके बाद इन तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं गांव के जिन चार लोगों की हालत बिगड़ी हुई है, उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट अभी कुछ नहीं कहा जा रहा।
- भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
घटना की जानकारी के बाद एसएसपी जयंत कांत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार व दो चौकीदार नागेंद्र पासवान तथा मो. इस्लाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, इन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, वही डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया की स्वजनों का बयान लेने की कोशिश की जा रही है, प्रारंभिक जांच में जहरीली शराब की बात सामने आई है, मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।
- जोगबनी बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, तीन बांग्लादेशी नागरिक समेत चार गिरफ्तार
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा जहरीली शराब के सेवन से ही सभी की मौत बताई जा रही, वही पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है बताते चले की बीते कुछ दिन पहले सरैया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब की जद ने छह लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि पश्चिमी इलाके में जहरीली शराब की बिक्री नहीं हो रही है, घटना के बाद पुलिस द्वारा ताड़ी की आड़ में मिलावटी शराब बनाने वाले ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।
- बीमारी ठीक करने के नाम पर घिनौनी करतूत, पूजा के बहाने युवती से दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
- घर में चोरी कर भतीजे ने खरीदी नई बाइक, 5 लाख का 45 ग्राम सोना महज 1.82 लाख में दुकानदार ने खरीदा