Homeमोहनियामवेशी तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, अवैध पासिंग कराने वाले आठ...

मवेशी तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, अवैध पासिंग कराने वाले आठ लाइनरों पर केस दर्ज

कैमूर में मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, अवैध पासिंग कराने वाले 8 लाइनरों पर FIR दर्ज

Bihar: कैमूर जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध पासिंग कराने वाले कथित लाइनर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आठ लोगों के विरुद्ध मोहनियां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि ये लोग पशु तस्करों से रुपये लेकर मवेशी लदे वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुजरते हुए जिले की सीमा पार कराने का काम करते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में पशु तस्करी के मामलों में जब्त किए गए वाहनों के चालकों से पूछताछ के दौरान इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि कुछ कथित लाइनर तस्करों से अवैध वसूली कर चेकपोस्ट और विभिन्न मार्गों से वाहनों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करते थे। इसके बाद पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में पशु वाहन मालिक सैय्यद सजीद की शिकायत पर हथियार का भय दिखाकर रंगदारी और अवैध इंट्री शुल्क वसूलने के आरोप में आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नामजद आरोपियों में उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी निवासी सलमान, अफजल उल्लाह और अहमद, शेरघाटी के नाज एवं लद्दन, रोहतास के राजू तथा खुर्माबाद के सद्दाम कुरैशी और इकबाल कुरैशी शामिल हैं। मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पशु तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments