Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में पशु तस्करी के मामलों में जब्त किए गए वाहनों के चालकों से पूछताछ के दौरान इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि कुछ कथित लाइनर तस्करों से अवैध वसूली कर चेकपोस्ट और विभिन्न मार्गों से वाहनों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करते थे। इसके बाद पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में पशु वाहन मालिक सैय्यद सजीद की शिकायत पर हथियार का भय दिखाकर रंगदारी और अवैध इंट्री शुल्क वसूलने के आरोप में आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नामजद आरोपियों में उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी निवासी सलमान, अफजल उल्लाह और अहमद, शेरघाटी के नाज एवं लद्दन, रोहतास के राजू तथा खुर्माबाद के सद्दाम कुरैशी और इकबाल कुरैशी शामिल हैं। मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पशु तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।