Home चैनपुर मदुरना पहाड़ी के पास दर्दनाक हादसा 19 वर्षीय राजीव रंजन त्रिपाठी की...

मदुरना पहाड़ी के पास दर्दनाक हादसा 19 वर्षीय राजीव रंजन त्रिपाठी की सड़क दुर्घटना में मौत

कैमूर सड़क हादसा: मदुरना पहाड़ी के पास 19 वर्षीय राजीव रंजन त्रिपाठी की मौत

Bihar, कैमूर (चैनपुर): जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुरना पहाड़ी के समीप शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर बाजार निवासी स्वर्गीय कैलाशपति त्रिपाठी के इकलौते पुत्र राजीव रंजन त्रिपाठी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsकैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार राजीव किसी निजी कार्य से मदुरना पहाड़ी की ओर गए थे। देर रात वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

परिवार पर टूटा दूसरा बड़ा आघात
राजीव के पिता कैलाशपति त्रिपाठी का लगभग ढाई वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। पिता के जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी राजीव के कंधों पर आ गई थी। वह अपनी मां और बहन का सहारा थे। बहन की शादी की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। दादा ने बताया कि पहले पुत्र और अब पौत्र की असमय मृत्यु ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।

हरसू ब्रह्म धाम से जुड़ा रहा परिवार
बताया जाता है कि स्वर्गीय कैलाशपति त्रिपाठी अपने जीवनकाल में हरसू ब्रह्म धाम के सचिव पद पर थे। उनके निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। महज दो सप्ताह पूर्व ही हरसू ब्रह्म न्यास समिति का पुनर्गठन हुआ था। ऐसे में यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक का विषय बना हुआ है। युवा बेटे की असमय मौत से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे चैनपुर बाजार क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि यह हादसा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

Exit mobile version