Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- कैमूर में मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; तीन की तलाश जारी
- मोहनिया में बस यात्रा के दौरान मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार
विस्फोट इतना जोरदार था कि करीब 5 किलोमीटर तक का इलाका दहल उठा, दस हजार परिवारों ने पूरी रात दहशत में गुजारी, इस संबंध में भागलपुर एसएसपी बाबूराम ने बताया कि यहां तीन लोग पटाखा बनाने काम करते थे इसी में अचानक विस्फोट होने से आसपास के चार मकान गिरने और मलबे में दबने से लोगों की मौत हुई है कुछ लोगों ने बताया है कि लीलावती देवी के मकान विस्फोट हुआ है, एफएसएल की टीम जांच कर रही है रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि विस्फोट किस तरह का था।
- रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से 10 वर्षीय अंकित की मौत, घर में पसरा मातम
- दशहरा की रात महिला की संदिग्ध मौत का खुला नया अध्याय, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और देवर गिरफ्तार
घटना में घायलों का इलाज मायागंज हॉस्पिटल में चल रहा है वही घटना के बाद मकानों के मलबे को हटाने का काम चल रहा है विस्फोट के दौरान मौजूद पड़ोसी निर्मल साह ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे वह घर के बाहर बैठे थे तभी तेज धमाका हुआ, धमाका होने के बाद घर में जैसे ही लोगो को देखने के लिए अंदर घुसे घर गिरना शुरू हो गया और परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए, घटनास्थल पर बहुत धुँआ हो जाने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, किसी तरह कुछ लोगों को ई-रिक्शा से लेकर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है, इस बम ब्लास्ट से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है, कई की छत गिर गए तो कई घरों के खिड़कियों पर लगा शीशा टूट गया, ब्लास्ट होने के बाद सड़कों पर पूरी तरह से बारूद का धुआं भर गया, डीआईजी सुमित कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम जांच कर रही है, इसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि यह किस तरह का विस्फोट था, अभी तक 12 लोगों के शव मलबे से मिल चुके हैं जबकि घटना में घायल 11 लोगों का इलाज जारी है घटना का कारण संभवतः पटाखा मेटेरियल में विस्फोट है, वही पीड़ित परिवारों में से एक परिवार पटाखा बनाने काम करता था, जिसके घर में पहले भी विस्फोट की घटना हो चुकी है उसी के घर में विस्फोटक पदार्थ में विस्फोट हुआ प्रतीत होता है, बम डिस्पोजल टीम और एफएसएल की टीम के निरीक्षण के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकेगी।
- दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; दोनों ओर से FIR
- छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई
बताते चलें कि हाल ही में भागलपुर के दो शख्स को विस्फोटक सामान के साथ कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था, इसको लेकर भागलपुर में कई जगह पर निशानदेही पर छापेमारी की गई थी, आईबी की टीम ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था, कुछ दिन पहले ही भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर डेटोनेटर बम बरामद किया गया था, इसके बाद नाथनगर रेलवे स्टेशन रेलवे ट्रैक के किनारे जोरदार बम ब्लास्ट से एक व्यक्ति की मौत हुई थी, इस संबंध में भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी जांच कर रहे हैं, अभी रेस्क्यू चल रहा है इससे पहले भागलपुर के काजवली चक, बबरबगंज, हबीबपुर, बरारी आसानंदपुर समेत कई इलाकों में बम विस्फोट की घटना हो चुकी है।
- कैमूर में मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; तीन की तलाश जारी
- मोहनिया में बस यात्रा के दौरान मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार

