Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित आरटीपीएस काउंटर पर राशन कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे लोगों का आवेदन समय अवधि समाप्त हो जाने के बाद जब काउंटर बंद हो गया और आवेदन नहीं जमा हुआ तो उक्त लोगों के द्वारा हंगामा किया गया है, चैनपुर बीडीओ के द्वारा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों ऑनलाइन एवं ऑफलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन जमा लिए जा रहे हैं, जिसके तहत चैनपुर प्रखंड कार्यालय में स्थित आरटीपीएस काउंटर पर प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन जमा लिया जा रहा है, लोग आरटीपीएस काउंटर खुलने के पहले ही लाइन में लग जा रहे हैं।
- बिहार में अब हर शिक्षक के वेतन की होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
- 98 लाख के संदिग्ध भुगतान की जांच में नया मोड़, DPO और ऑपरेटर से पूछताछ, फर्जी शिक्षिका की आईडी के जरिए सरकारी राशि के भुगतान का आरोप
शुक्रवार समय सीमा समाप्त होने के बाद जब आरटीपीएस काउंटर बंद कर दिया गया तो कुछ लोग शेष रह गए जिनके द्वारा मांग की जा रही थी कि काफी समय से लाइन में लगे हैं इनका भी आवेदन जमा लिया जाए, जिस पर आरटीपीएस काउंटर पर बैठे कर्मियों के द्वारा दूसरे दिन जमा करने की बात कही गई, इसी बात को लेकर ग्राम बिउर के निवासी कुछ लोगों के द्वारा हंगामा करते हुए चैनपुर बीडीओ से अपनी शिकायत की गई।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर बीडीओ के द्वारा बताया गया ग्राम बिउर के कुछ लोगों के द्वारा राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन जमा नहीं लिया जा रहा है ऐसी बात बताई गई, लोगों का आरोप था कि काउंटर देर से खुलता है और जल्द बंद हो जाता है, जिस कारण से इनका आवेदन नहीं जमा हो सका है, सभी लोगों को आश्वासन दिया गया है सभी लोगों का आवेदन जमा होगा, अपना अपना आवेदन अगली तिथि को जमा करवा ले।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी में लेने पर सीओ के द्वारा बताया गया आरटीपीएस काउंटर पर प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों से आवेदन जमा लिए जा रहे हैं आवेदन लेने की निर्धारित समय सीमा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है, भीड़ ज्यादा रहने की स्थिति में 2:30 से 3:00 तक भी आवेदन जमा लिया जा रहा है, जो शेष बच जा रहे हैं उन्हें दूसरे दिन आने को कहा जा रहा हैं, राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन लेने की आखिरी तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, आरटीपीएस काउंटर संचालन के समय सीमा के अंदर अपना आवेदन राशन कार्ड के लिए जमा कर सकते हैं।
पति से विवाद के बाद पत्नी ने बच्चों संग खाया जहर, सभी की मौत
Bihar: बक्सर जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा मंगलवार को नया भोजपुर गांव में एक पत्नी के द्वारा मामूली विवाद के बाद अपने 3 मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया गया। जिस कारण माँ समेत तीनो बच्चो की मौत हो गई। मृतकों में सुनील कुमार की पत्नी सविता देवी, पुत्री ज्योति, पुत्र […]

