Home भागलपुर भागलपुर में प्रसिद्ध दवा कारोबारी के पुत्र रौनक केडिया की गोली मारकर...

भागलपुर में प्रसिद्ध दवा कारोबारी के पुत्र रौनक केडिया की गोली मारकर हत्या

Bihar: भागलपुर जिले से एक खबर सामने आ रही है, जंहा प्रसिद्ध दवा कारोबारी बलराम केडिया के 22 वर्षीय पुत्र रौनक केडिया की बुधवार की रात्रि अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने उन्हें तब निशाना बनाया जब वह रोज की तरह दवा की दुकान से घर लौटने से पूर्व शनिदेव को प्रणाम करने जा रहे थे। शनिदेव की मंदिर वाली गली में जब रौनक ने कदम रखा तो वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने सिर को निशाना बना ताबड़तोड़ कई गोलियां प्वाइंट ब्लैंक रेंज से दागी जिससे उनके सिर के आधे हिस्से का चीथड़ा उड़ गया और मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना के करीब आधे घण्टे बाद उसी गली से उनके पिता बलराम केडिया दवा की दुकान बंद कराने के बाद घर लौट रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रौनक केडिया की फाइल फोटो
रौनक केडिया की फाइल फोटो

तभी उन्होंने जमीन पर गिरे युवक को खून से लथपथ हाल में देखा तो स्टाफ को बोला कि अरे देखो तो किसका बच्चा है। जैसे टोर्च जला नजदीक से औंधे मुंह गिरे युवक के चेहरे पर गई तो वह कांप उठे वह तो उनका बेटा रौनक है। आनन-फानन में स्टाफ की मदद से डाक्टर के पास उस हाल में भी उसे ले गए, लेकिन रौनक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर तातारपुर, कोतवाली पुलिस पहुंच छानबीन में जुट गई। फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मौके पर से गोलियों के खोखे भी बरामद की है। प्रारंभिक जाँच में नजदीक से कई गोलियां दागे जाने की बात सामने आई है। हत्या के कारणों का पता पुलिस टीम लगा रही है। एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम छानबीन कर रही है।

ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद

लूडो के खेल ने ले ली जान: भागलपुर में फौजी के बेटे की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

सूरत एक्सप्रेस में चेन स्नैचिंग के बाद बड़ा खुलासा: भागलपुर में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं हिरासत में

मछली पकड़ने से मना करने पर मुखिया की पिटाई, कीचड़ में पटक-पटक कर पीटा

मुंडेश्वरी मंदिर में परिभ्रमण के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी, इलाज के क्रम में मौत

ब्रांडेड पैकिंग में 5 हजार लीटर मिलावटी तेल का स्टॉक जब्त, 5.5 लाख कैश बरामद; हिरासत में मालिक-मजदूर

भागलपुर सीएचसी में हंगामा: मंत्री लेशी सिंह ने डॉक्टर पर लगाया नशे में ड्यूटी का आरोप, जांच शुरू

खाकी पर खाकी का हमला: आपसी विवाद में दरोगा ने सिपाही को किया चाकू से लहूलुहान

बड़े पर्दे पर लौट रही है बिहार की बेटी काव्या कश्यप जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘ज़ोर’ 6 फरवरी को करेगी धमाकेदार एंट्री

महिला ने SI पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस महकमे में हड़कंप

 हत्या के पीछे रंगदारी या नशीली दवाओं से जुड़ी ड्रग सिंडिकेट चलाने वाले एक कुख्यात अपराधी गिरोह के शामिल होने की बात सामने आ रही है। शनिदेव मंदिर वाली गली में ही दवा कारोबारी बलराम केडिया ने नया घर लिया था। वहीं परिवार संग रह रहे थे। आत्माराम मेडिकल हाल से प्रसिद्धि दवा के कारोबार में भाइयों के बंटवारे के बाद भी एमपी द्विवेदी रोड में ही आत्माराम मेडिकल के नाम से दवा का कारोबार चला रहे थे। दवा कारोबार में इस परिवार का खासा प्रभाव रहा है। वही हत्या की घटना के बाद वार्ड पार्षद मोंटी जोशी भी मौके पर पहुंच मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जायेगा।

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान: मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा लाखों का इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला: पटना का निजी अस्पताल निलंबित, गलत सर्जरी दिखाकर किया क्लेम

बिहार राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी रोमांच, पांच सीटों पर छह प्रत्याशी; सहयोगी दलों के वोट बनेंगे निर्णायक

पटना में राज्यसभा चुनाव नामांकन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

बिहार विधानसभा बजट सत्र: ‘भू योद्धा’ सम्मान की घोषणा, किशनगंज भूमि मामले की होगी जांच

बिहार विधानसभा में बड़े फैसले: सचिवालय सेवा में 85% सीधी बहाली, कई अहम विधेयकों को मंजूरी

नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्ती, उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

बिहार सरकार सख्त: अवैध मांस-मछली दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

 

 

 

Exit mobile version