Home भगवानपुर भगवानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा: थानाध्यक्ष से हाथापाई, युवक गिरफ्तार

भगवानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा: थानाध्यक्ष से हाथापाई, युवक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर, भगवानपुर मिडिल स्कूल के सामने गुरुवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक ने थानाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई कर दी। घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

तेज रफ्तार बाइक रोकना पड़ा भारी
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान लहरिया कट और आबादी क्षेत्र में तेज गति से बाइक चला रहे युवक को रोका गया। पुलिस द्वारा समझाने पर युवक भड़क उठा और बहस करने लगा।

हाथ उठाने पर पुलिस ने लिया एक्शन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस के दौरान युवक ने थानाध्यक्ष पर हाथ उठा दिया। घटना देखकर आसपास के लोग जुट गए और युवक की हरकत की निंदा की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़कर थाना ले गई।

इलाके में चर्चा का विषय
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कोई युवक थानाध्यक्ष के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकता है, तो आम लोगों के साथ उसके रवैये का अंदाजा लगाया जा सकता है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Exit mobile version