Home रामगढ़ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्रा को कर रहा था...

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्रा को कर रहा था ब्लैकमेल, आरोपी सहपाठी हिरासत में

रामगढ़ में नाबालिग छात्रा ब्लैकमेलिंग मामला, आरोपी छात्र गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मौसा की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना
पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले और सहपाठी हैं। आरोप है कि करीब एक साल से आरोपी छात्रा को परेशान कर रहा था। उसने छात्रा से जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। लगातार मिल रही धमकियों से छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी और उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।

पीड़िता के मौसा ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि छात्रा उनके यहां रहकर पढ़ाई करती है और उन्होंने उसे पुत्री की तरह पालन-पोषण किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और काउंसिलिंग कराई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों से जुड़ी ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

 

Exit mobile version