Homeखगड़ियाबारात सवार बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 की मौत 3...

बारात सवार बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 की मौत 3 घायल

Bihar: खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकनियां के पास बीते सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें बारात सवार एक बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई। जिसमें दो मासूम बच्चे समेत तीन की मौत हो गई है। जबकि वही 3 लोग घायल हुए है। दोनों मासूम बच्चे की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News NS News

जबकि 32 साल के अमर कुमार की मौत इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। मरने वालों में पिता, पुत्र और भतीजा शामिल है। वही घायल 3 बाराती का सदर अस्पताल में उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार   सन्नी कुमार की शादी थी। बारात बांका से खगड़िया के शोभनी गांव आ रही थी। बोलेरो पर दुल्हा का भाई अमर कुमार अपने 5 साल के बेटे शिबू कुमार एवं 2 साल का भतीजा राज कुमार समेत अन्य रिश्तेदार के साथ सवार थे। इसी दौरान NH-31 पर बोलेरो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों  का रो -रो कर बुरा हाल है।

NS News

जगरिया गांव के मां काली मंदिर में चोरी, सोने की आंखें और दान पेटी ले उड़े चोर

NS News

शराब के खिलाफ पुलिस की दोहरी कार्रवाई, टेंपो से 17.8 लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

NS News

दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को रास्ते में छोड़कर भागे पति और ससुराल वाले, मारपीट का भी आरोप

NS news

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, गहरे तालाबों में तैनात होंगे गोताखोर

NS News

घर में घुसकर दंपती पर हमला, पति का सिर फटा; पत्नी से सोने की चेन छीनने का आरोप

NS News

कायस्थ समाज ने कलम-दवात और पुस्तकों की पूजा कर आराध्य देव से की सुख-समृद्धि की कामना, बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मांगी दीर्घायु की दुआ

NS News

जमीन विवाद में बौरई गांव में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

NS News

हाटा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, शराब के नशे में हंगामा कर रहे आठ लोग भी पकड़े गए

NS News

दीपावली की खरीदारी करने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

NS News

शादी की खुशियां देखने जा रहे परिवार पर टूटा हादसे का कहर, दो ऑटो की भिड़ंत में कई घायल महिला की हालत नाजुक; रेफर

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments