Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पहले पक्ष की ओर से स्व. शर्मा राम की पत्नी हीरामती देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 8 नवंबर की शाम करीब सात बजे उनका बेटा दरवाजे पर दीपक जला रहा था। इसी दौरान गांव के जमुना राम, श्रवण राम, श्यामसुन्दर राम और प्रेमचन्द्र कुमार वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उनके बेटे का सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचीं सविता कुमारी, धनवंती देवी, अनिता देवी, रानी देवी और जीरा देवी के साथ भी मारपीट की गई। घायलों का उपचार कराने के बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से स्व. रमई राम के पुत्र जमुना राम ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसी शाम जमीन विवाद को लेकर उनके भाई शर्मा राम के पुत्र श्यामसुन्दर राम और प्रेमचन्द राम ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उनका सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र श्रवण राम को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसके अलावा संगीता कुमारी, बबीता कुमारी, रानी देवी और सबिता देवी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इधर, चैनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



