Homeचैनपुरदीपावली की खरीदारी करने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार...

दीपावली की खरीदारी करने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

कैमूर में दीपावली की रात सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Bihar: कैमूर, दीपावली की खुशियों के बीच कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। करजी बाजार के समीप रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करजी गांव निवासी वीरेंद्र शर्मा के पुत्र डब्लू शर्मा के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली पर्व को लेकर डब्लू शर्मा रविवार की शाम करीब 7:30 बजे कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए करजी बाजार आए थे। इसी दौरान बाजार के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत अवस्था में गिर पड़े। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी। वहीं, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक की पहचान कर उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल डब्लू शर्मा को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने रात में ही कराया पोस्टमार्टम

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि रविवार की शाम करीब 7:15 बजे सड़क दुर्घटना की सूचना थाने को मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन घायल युवक को लेकर सदर अस्पताल जा चुके थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चैनपुर पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से दुर्घटना के संबंध में मोहनिया ट्रैफिक थाना में आवेदन दिया जाएगा। हादसे के बाद करजी गांव में शोक का माहौल है। दीपावली के पर्व के बीच हुई इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments