Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर मां काली की पिंडी पर लगी सोने की आंखें निकाल लीं। इसके बाद मंदिर के मुख्य गेट के पास रखी दान पेटी भी अपने साथ ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से मौके से फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। मां काली की पिंडी से सोने की आंखें गायब थीं और मंदिर परिसर में रखी दान पेटी भी अपनी जगह पर नहीं थी। देखते ही देखते चोरी की खबर पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा चैनपुर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर चोरी से जुड़े आवश्यक तथ्यों की जानकारी जुटाई।
चोरों की पहचान में जुटी पुलिस
मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चोरी की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



